यूरेशलम पोस्ट ने सोमवार को ईरान के नतंज़ एनरिचमेंट प्लांट में हुई दुर्घटना की ख़बर दी थी। इस इस्राईली समाचारपत्र ने बताया कि इस हमले की प्लैनिंग पहले कर ली गई थी। यूरेशलम पोस्ट के अनुसार ईरान और विश्व शक्तियों के बीच वियेना में होने वाली परमाणु वार्ता से पहले ही नतंज़ एनरिचमेंट प्लांट पर हमले की योजना बनाई गई थी। इस समाचारपत्र ने लिखा है कि इस हमले का उद्देश्य वियेना की परमाणु वार्ता को प्रभावित करना भी हो सकता है।
इससे पहले ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने नतंज़ घटना के बारे में कहा था कि नतंज़ में जो अप्रिय घटना घटी है वह इस बात की पुष्टि करती है कि इसमें ज़ायोनी शासन का हाथ है। उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य, ईरान की क्षमता को कमज़ोर करना था तो ज़ायोनी, कभी भी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकेंगे। सईदज़ादे ने कहा है कि कहा है कि नतंज़ घटना का प्रतिशोध ईरान, इस्राईल से लेगा।
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इस घटना की निंदा करते हुए इसमे लिप्त तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।